फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भीषण गर्मी, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

Wed, 22 May 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर में तो तपिश से चलते लोग अपने घरों में ही रहते हैं। गर्मी के चलते गला बार-बार सूखता रहा। शाम को उमस भी खूब रही। तापमान अधिकतम 43.2 और न्यूनतम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में छुट्टी के बाद स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई बच्चे रास्ते में अपनी बोतलों के पानी से गले तर करते दिखे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही मौसम काफी गर्म था। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई और लू का प्रकोप भी बढ़ता गया। सुबह से ही गला सूखने लगा था और शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ लगी रही। लोग सिर और चेहरे को सूती कपड़े से ढककर जा रहे थे। गर्मी का ही असर है कि दोपहर में बाजारों में भी कम ही ग्राहक थे। लोग दोपहर से पहले ही काम निपटाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, पंखों की हवा भी गर्म ही लग रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें