संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ने अलग-अलग 25 मामलों में 24 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 280 बोतल देसी व 113.25 बोतल हथकढ़ी शराब व 570 लीटर लाहन बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने जनकपुरी कॉलोनी कैथल स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी बलबीर सिंह को काबू कर 14 बोतल देसी शराब बरामद की। थाना ढांड पुलिस ने रेलवे फाटक के पास एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी ढांड निवासी रमेश को 14 बोतल देसी शराब सहित काबू किया।
थाना गुहला पुलिस ने गांव सुल्तानिया में एक दुकान से आरोपी इसी गांव निवासी बलवान सिंह को 14 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने रेलवे स्टेशन कैथल के पास बस्ती में स्थित एक खोखे से आरोपी रमेश कुमार को काबू कर 14 बोतल देसी शराब बरामद की। पुलिस ने यूपी निवासी राजू को 13 बोतल शराब सहित काबू किया।
पुलिस ने पट्टी कोथ कैथल से आरोपी पट्टी कोथ निवासी सतनाम को 14 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। थाना शहर पुलिस ने गंदा नाला शिवनगर कैथल के पास शराब बेच रहे आरोपी शिव नगर कैथल निवासी गोपी को 16 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। शहर पुलिस ने चीका रोड कैथल स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी मायापुरी कॉलोनी कैथल निवासी सुरेंद्र को 15 बोतल देसी शराब सहित काबू किया।
चौकी क्योड़क पुलिस ने गांव कुलतारण स्थित एक अंडे की दुकान पर दबिश देकर आरोपी निवासी कुलदीप उर्फ गोविंदा को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। थाना सदर पुलिस ने गांव दयोहरा स्थित एक अवैध खुर्दे पर दबिश देकर अंकुश उर्फ मिठू को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। चौकी संगतपुरा पुलिस ने गांव बुढ़ाखेड़ा स्थित एक दुकान से आरोपी गांव के निवासी संजय को शराब सहित गिरफ्तार किया।
थाना सदर पुलिस की टीम ने गांव गुहणा स्थित एक दुकान से आरोपी कुलदीप सिंह को 16 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। थाना कलायत पुलिस ने सजुमा निवासी तरसेम के खेत पर दबिश देकर आरोपी तरसेम को काबू कर लाहन व शराब बरामद हुई।
थाना पूंडरी पुलिस की टीम ने भाणा निवासी जोरा सिंह के खेत पर दबिश देकर आरोपी जोरा सिंह को 14 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। चौंकी पूंडरी पुलिस ने अनाज मंडी पूंडरी के गेट आगे स्थित खोखे में शराब बेच रहे आरोपी फतेहपुर निवासी शुभम को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। राजौंद पुलिस ने गांव सेरधा स्थित एक दुकान से इसी गांव निवासी आरोपी बलराज को 13 बोतल शराब सहित काबू कर लिया गया।
सीआईए-1 पुलिस की टीम ने गांव कांगथली निवासी सुखदेव के मकान पर दबिश देकर सुखदेव 150 लीटर लाहण व 15.25 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू किया। थाना सीवन पुलिस ने रसूलपुर रोड पोलड़ पर नाका लगाकर पोलड़ निवासी सुरेंद्र को 15 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। थाना सीवन पुलिस ने रामनगर भूना निवासी सुभाष के मकान पर दबिश देकर सुभाष को शराब और लाहन के साथ काबू किया।
थाना तितरम पुलिस ने हरसोला सडक़ पर स्थित दुकान पर दबिश देकर आरोपी तितरम निवासी मंजीत को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। वहीं, सेगा से हरसोला रोड पर नाका लगाकर आरोपी हरसोला निवासी रोहताश को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। थाना चीका पुलिस ने गुहला रोड पर स्थित एक खोखे पर दबिश देकर आरोपी संजय बस्ती चीका निवासी राजेंद्र को 15 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया।