कैथल। अवैध शराब तस्करों व खुर्दो पर शिकंजा कस जिला पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो आरोपियों को काबू किया है। इनके कब्जे से 35 बोतल शराब व 185 लीटर लाहन बरामद हुआ। थाना सिविल लाइन पुलिस को मिली सूचना के आधार पर रेलवे फ्लाईओवर के नीचे बनी एक दुकान पर दबिश देकर संदिग्ध गांव धौली जोरचुआ जिला नैनीताल उत्तराखंड निवासी महेंद्र सिंह को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे 35 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना पुंडरी पुलिस के एचसी विनोद कुमार की टीम द्वारा एक सूचना पर गांव फरल निवासी दिलबाग सिंह के खेत कोठा पर दबिश देकर आरोपी दिलबाग सिंह को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक ड्रम से 185 लीटर लाहन बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज किए गए हैं। संवाद