फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाखों की ठगी के मामले में पुलिस ने पकड़े दो आरोपी

Wed, 25 Oct 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव पबनावा निवासी विनोद कुमार व करनाल के गांव सौंकडा निवासी विक्रमजीत को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव टयौंठा निवासी महिला सुनीता की शिकायत के अनुसार उनका परिवार व गांव बुच्ची निवासी सुरेश कुमार का परिवार राधा स्वामी सत्संग में जाते रहते थे। एक दिन सुरेश ने बच्चों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि दो बेटियां शादीशुदा हैं और एक पढ़ रही है। एक लड़का सुनील घर पर बेरोजगार है उसके लिए काम की तलाश है। सुरेश ने कहा कि उसका दोस्त विनोद कुमार ढांड में यूनिवर्सल टूर एंड ट्रैवल का काम करता है और वर्क परमिट पर युवकों को विदेश भी भेजता है। विदेश जाकर उनका बेटा मोटे पैसे कमाएगा।
विज्ञापन


आरोपी ने उन्हें दस्तावेज और कुछ रुपये लेकर पूंडरी बुलाया। पीड़िता और उसके पति 28 जुलाई 2019 को पूंडरी पहुंच गए। उन्होंने कनाडा व अमेरिका के लिए 25 से 30 लाख, यूरोप के लिए 15 लाख रुपये में युवक को विदेश भेजने की बात कही। शिकायकर्ता ने अपनी हैसियत को देखते हुए असमर्थता जताई तो आरोपियों ने 14 लाख रुपये में पुर्तगाल भेजने की बात कही और एक लाख रुपये तुरंत देने की बात कही। इस पर पीड़िता व उसके पति ने 75 हजार दे दिए व दस्तावेज दे दिए।

उसके बाद बेटे को विदेश भेजने की चाह में अगस्त 2019 में अपनी जमीन बेच दी। आरोपियों ने उसके बाद 23 अक्तूबर 2019 को फोन किया कि परसों तुम्हारे लड़के की फ्लाइट है और तीन लाख रुपये खाते में डलवा दो। उन्होंने तीन लाख रुपए खाते में डाल दिए। 25 अक्तूबर 2019 को आरोपी बेटे को साथ लेकर गए और 30 अक्टूबर को पुर्तगाल की बजाय कतर भेज दिया।

आरोपियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि यह उनके काम करने का तरीका है और अगले महीने बेटे को पुर्तगाल भेज देंगे। उसके बाद आरोपी 24 नवंबर 2019 को घर पर आए और बताया कि परसों तुम्हारा बेटा पुर्तगाल पहुंच जाएगा 10 लाख से कुछ कम रुपये की राशि खाते में डलवा दो। 26 नवंबर को आरोपियों ने उसके लड़के से बात करवाई तो उसने बताया कि वे ठीक है और पुर्तगाल पहुंच गया है। उसके बाद उनका कई माह तक बेटे से कोई संपर्क नहीं हुआ और आरोपी बहाने बनाते रहे। कई महीने बीत जाने के बाद भी जब उनकी बेटे से बातचीत नहीं हुई तो आरोपियों से संपर्क किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने बताया कि फाइल में कुछ कमी थी और लड़का अभी कतर में ही है।

दो-चार दिनों में नए कागज बनवाकर लड़के पुर्तगाल पहुंचा दिया जाएगा। उसके बावजूद आरोपियों ने न तो उसे पुर्तगाल भेजा और न ही उससे कोई संपर्क करवाया। उन्हें ये भी नहीं पता कि उनका लड़का कहां है। आरोपियों से बात की तो वे उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी विनोद के कब्जे से पांच हजार रुपये नकदी बरामद की है। मामले में पहले ही आरोपी सुरेश को जांच में शामिल किया जा चुका है। आरोपी विक्रमजीत भी उक्त वारदात में आरोपियों के साथ सम्मिलित था। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें