फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन भगोड़े आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 22 Mar 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन भगोड़े आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीओ पकड़ो स्टाफ की टीम ने न्यायालय के आदेशानुसार आरोपियों को काबू में लिया।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई महा सिंह ने महिला आरोपी आरती, निवासी जाखौली अड्डा, कैथल को गिरफ्तार किया। महिला पर 10 जुलाई 2022 को गांव शेरगढ स्थित एक वर्कशॉप से लोहा का सामान चोरी करने का आरोप है। इस मामले में थाना तितरम में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी ने जमानत लेने के बाद न्यायालय में हाजिरी नहीं दी, जिसके कारण 23 जनवरी 2026 को उसे पीओ घोषित किया गया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में एसआई सतीश ने आरोपी प्रताप सिंह, निवासी कंठला, जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया। प्रताप को 20 जुलाई 2025 को थाना चीका पुलिस ने कल्लर माजरा मोड़, चीका से एक अवैध चाकू सहित पकड़ा था। आरोपी ने जमानत लेने के बाद न्यायालय में हाजिरी नहीं दी, जिससे 7 फरवरी 2026 को उसे पीओ घोषित किया गया।
विज्ञापन

तीसरे मामले में एएसआई पवन कुमार की टीम ने आरोपी सुनील, निवासी गांव सिरटा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 18 जून 2022 को सिरटा गांव में एक घर से नकदी चोरी करने का आरोप था। आरोपी ने जमानत लेने के बाद न्यायालय में हाजिरी नहीं दी, जिससे 3 फरवरी 2026 को उसे पीओ घोषित किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें