फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फैक्टरी में डकैती के मामले में इनामी आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फैक्टरी में बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी संजय उर्फ धोला, निवासी जींद के गांव कहसुन को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने गिरफ्तार किया है। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां उसकी पूछताछ की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि चीका निवासी अमित कुमार ने शिकायत दी थी कि गाँव माजरी में शिव कैलाश ग्रीन एनेर्जी नामक फैक्टरी में 19-20 जनवरी की रात चोरी हुई। फैक्टरी वर्कर नवीन कुमार ने बताया कि रात करीब 2 बजे चार नकाबपोश युवक कमरे में आए, जिनके हाथ में लाठी और ईंटें थीं।
विज्ञापन

उन्होंने वर्कर और मालिक को धमकाया, मारपीट कर हाथ-पैर बांध दिए और फैक्टरी में मौजूद अन्य कर्मचारियों से पूछा कि कितनी नकदी है। आरोपियों ने फैक्टरी के ट्रांसफार्मर का सामान और कैमरे की डीवीआर चोरी कर ली। घटना की सूचना पर थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एसआई सुभाष और एएसआई संदीप सिंह की टीम ने आरोपी संजय उर्फ धोला को गिरफ्तार किया। यह आरोपी पहले पकड़े गए गिरोह का हिस्सा था और अब तक पुलिस की पकड़ से दूर था। उस पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने पहले ही इस गिरोह के 10 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें