फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चूरापोस्त सप्लायर को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 30 Jan 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना चीका पुलिस टीम ने डोडा चूरापोस्त सप्लायर आरोपी गांव बिच्छियां निवासी राममेहर को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 27 अगस्त को थाना चीका पुलिस टीम ने रात्रिकालीन गश्त दौरान चीका से कैथल रोड पर बाइक पर सवार होकर आ रहे संदिग्ध गांव सींह निवासी नरेश कुमार को काबू किया था। उसके कब्जे में पॉलीथिन से 2 किलो 150 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी। आगामी जांच दौरान खुलासा हुआ कि नरेश कुमार को यह चूरापोस्त राममेहर ने उपलब्ध करवाया था। आरोपी के कब्जे से 730 हजार रुपये की ड्रगमनी बरामद की गई। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें