फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिटायर्ड कर्मचारी से 30 हजार रुपये ठगे

Fri, 30 Jan 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका में एक रिटायर्ड कर्मचारी के बैंक खाते से 30 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने बैंक की मोबाइल एप एक्टिवेट करने के नाम पर पीड़ित से खाते की जानकारी हासिल कर राशि निकाल ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।केशव नगर वार्ड नंबर आठ, चीका निवासी श्यामलाल ने बताया कि वह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त है और उसका एसबीआई की पटियाला रोड शाखा में खाता है। नया मोबाइल लेने के बाद योनो एप डाउनलोड कर एक्टिवेशन के लिए रिक्वेस्ट भेजी थी। तभी एक व्हाट्सएप कॉल आई, कॉलर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। आरोपी ने विश्वास में लेकर खाते से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली। फिर खाते से 30 हजार रुपये कट गए। डीएसपी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें