फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस ने असलहा सप्लायर को पकड़ा

Sun, 10 May 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने असलहा सप्लाई मामले में गांव माघो माजरी निवासी प्रदीप कुमार को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 19 अप्रैल को सारण बस अड्डे के पास से गांव पेगा, जिला जींद निवासी अभिषेक को अवैध पिस्तौल व एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि हथियार प्रदीप ने सप्लाई किया था। पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम को सप्लायर प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवादस्मैक और शराब का तस्कर काबू
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने 4.4 ग्राम स्मैक और दो लीटर हथकढ़ी शराब सहित आरोपी रवि निवासी गढ़ी नजीर को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार शाम को अजीमगढ़ चेक पोस्ट के पास नाकाबंदी की। इस दौरान आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी में बैग से दो लीटर अवैध शराब और 4.4 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें