कैथल। कस्बा सीवन के एक मकान से एक युवक लाखों के जेवरात और नकदी चुराकर ले गया। सीवन के साहिल सैनी ने थाना सीवन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ मई की रात को जसमेर उर्फ जेपी नामक व्यक्ति उसके घर में घुसकर सोने व चांदी के जेवरात तथा 25000 रुपये चुरा कर ले गया। चुराए गए सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राजेश ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
गेहूं चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। कलायत क्षेत्र में गेहूं चोरी मामले में एंटी नारकोटिक सेल ने गांव भाणा निवासी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि 1 मई की रात बड़सीकरी खुर्द स्थित परचेज सेंटर से 20 कट्टे गेहूं चोरी हुए थे, जिनका वजन करीब 10 क्विंटल था। शिकायत पर कलायत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी से छह कट्टे गेहूं और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली। संवाद