संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कैथल पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत जिलेभर में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। 1 से 15 दिसंबर तक लगातार चलाए गए अभियान में पुलिस टीमों ने चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पेट्रोलिंग, छापेमारी और सरप्राइज निरीक्षण करके अपराधियों पर निर्णायक कार्रवाई की।
एसपी उपासना यादव ने बताया कि इस अभियान में कुल 148 आरोपियों को काबू किया गया है। इनमें नशा तस्कर, जुआ-सट्टा संचालक, अवैध शराब कारोबारी, भगोड़े और अन्य हिंसक अपराधी शामिल हैं।
अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के तहत चिन्हित 27 फरार आरोपियों की जानकारी अन्य राज्यों की एजेंसियों के साथ साझा की गई है, ताकि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
एसपी उपासना ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा की भावना पैदा करना और जरूरतमंदों की मदद के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करना भी है।
n
नशा तस्करी : 8 मामलों में 12 आरोपियों को काबू, बरामद 28.83 किलो डोडा पोस्त, 622 ग्राम गांजा, 22.25 ग्राम स्मैक, 667 ग्राम चरस और 128 नशीली गोलियां।
n
जुआ-सट्टा : 15 मामलों में 27 आरोपियों को काबू, बरामद 1,57,240 रुपये।
n
अवैध शराब: 54 मामलों में 51 आरोपियों को काबू, बरामद 843 बोतल शराब और 2,410 लीटर लाहन।
n भगोड़े अपराधी: 18 फरार आरोपियों को काबू।
n
अन्य हिंसक अपराध: 38 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी।