फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस ने 77 मामलों में 111 आरोपी पकड़े

Tue, 04 Jun 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मई महीने में पुलिस ने 77 मामलों में 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असला रखने, जुआ-सट्टा आदि के मामलो में यह आरोपी गिरफ्तार किए हैं। यह जानकारी एसपी उपासना ने दी है। एसपी ने बताया कि मई माह में संपत्ति विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कस 45 मामलों में 65 आरोपी काबू कर उनके कब्जे से 39 लाख 58 हजार 600 रुपये की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की है।

वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए वाहन चोरी के 12 आरोपियों को काबू करके 33 बाइक बरामद की व एक ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के चार सदस्यों को भी काबू किया। जिनकी गिरफ्तारी से ट्रांसफार्मर का सामान चुराने व तार चोरी के 152 मामले सुलझाने में सफलता हासिल की। गत माह के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाकर एनडीपीएस एक्ट तहत सात मामले दर्ज करके 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 किलो 700 ग्राम अफीम, 605 ग्राम गांजा, 12.60 ग्राम हैरोइन, 450 ग्राम चुरापोस्त, 4 किलो 135 ग्राम डोडा पोस्त व 1680 नशीली गोलियां बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई माह के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 17 मामलों में 16 आरोपी गिरफ्तार किए हैं, जिनके कब्जे से 257.75 बोतल हथकढ़ी शराब, 4122.75 बोतल देसी शराब, 300 बोतल अंग्रेजी शराब, सात बोतल बीयर तथा 695 लीटर लाहन बरामद किया है। अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर शिकंजा कस दो मामलों में दो आरोपियों को काबू करके तीन देसी पिस्तौल व छह कारतूस बरामद किए। इसके अतिरिक्त आठ बेल जंपर व छह पीओ भी काबू किए। पुलिस ने दो मोस्टवांटेड अपराधियों को भी काबू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें