फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकान पर फायरिंग के मामले में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mon, 06 Apr 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के चीका में शनिवार को एक दुकान पर बदमाशों द्वारा फायरिंग मामले में अभी पुलिस के हाथ आरोपियों तक नहीं पहुंच पाए हैं। पुलिस अभी तक सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस की टीमें तथ्य जुटाने के साथ गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम बदमाश बाइक पर सवार होकर कस्बे की मेन मार्केट में पहुंचे। दोनों ने जेब से पिस्टल निकालकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली दुकान के शीशों को चीर कर अंदर दीवार में जा घुसी। एक इस घटना से जुड़ी सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें बदमाश दोनों बदमाश फेस पर मास्क पहने दिख रहे हैं।
दुकान के पास कुछ सेकेंड रुककर उन्होंने फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें