फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से टूटे खंभे, ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
31-राजौंद। जींद मार्ग पर बिजली के गिरे पोल गांव नंद करण माजरा में गिरा ट्रांसफ ार्मर। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
राजौंद। रविवार रात को आए तेज तूफान में बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर टूटकर गिरने से निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दूसरी ओर कर्मचारियों की मशक्कत के बावजूद 15 गांवों की बिजली मंगलवार देर शाम तक भी शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही निगम के कर्मचारी बिजली बहाल करने में जुट रहे लेकिन फाल्ट की संख्या ज्यादा होने से जीतोड़ मशक्कत के बावजूद 27 गांवों की बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। निगम के एसडीओ योगेश कुमार ने दावा किया कि बिजली व्यवस्था सभी गांव में देर रात तक शुरू कर दी जाएगी। एसडीओ ने कहा कुछ गांव में एमपी के खंभे गिरने से वहां बिजली सप्लाई अभी शुरू नहीं हो पाएगी। उनमें तीन से चार दिन लग सकते हैं।
उन्होंने बताया कि राजौंद के तहत आने वाले गांवों में आंधी-तूफान से करीब 60 पोल छोटे और 20 पोल बड़े तथा सात ट्रांसफार्मर गिर गए थे। उन्होंने बताया कि अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं, जो बिजली खंभे लगाने के लिए कार्य कर रही हैं। बुधवार रात तक सभी जगह बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि निगम को आंधी-तूफान से 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बिजली न मिलने से पानी की रही दिक्कतें
राजौंद के कई इलाकों में 18 घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। इससे लोगों को दिनभर पानी की भी परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को रात आठ बजे से तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जो मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शुरू हो पाई लेकिन कुछ देर के बाद आपूर्ति फिर से बंद हो गई। ऐसे में लंबे कट से बिजली-पानी के लिए पूरा दिन नगर के लोगों में हाहाकार रहा।
तूफान से हुआ नुकसान
तेज तूफान में शहनाई गार्डन का समान सामान तहस-नहस हो गया। पैलेस के मालिक डिंपल राणा ने बताया कि रात आठ बजे के बाद अचानक तेज अंधड़ के साथ उनके पैलेस का 150 गुणा 20 फीट लंबा शेड बुरी तरह से टूट कर कई एकड़ दूर जाकर गिरा। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें