चीका में बारबर का काम करने वाले दो युवकों पर तीन अज्ञात आरोपियों ने डंडे व लाठियों से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यूपी निवासी खालिद ने पुलिस को शिकायत दी कि 25 अक्टूबर को वह अपने दोस्त मनोज के साथ सैलून में काम कर रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां आकर लेडिज सेक्शन में बैठ गया। जब उसे वहां से उठकर जेंटस वाले सेक्शन में बैठने को कहा तो युवक बहस करते हुए वहां से चला गया। कुछ समय बाद वह दो-तीन अन्य लडक़ों को साथ लेकर आया और उन पर डंडे व लाठियों से हमला कर दिया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। एएसआई प्रवीन मामले की जांच कर रहे हैं।