फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जी...माई सेल्फ एएनएम व जीएनएम

Tue, 07 Jul 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 नर्सिंग की छात्राओं ने एसएफआई के बैनर तले लघु सचिवालय में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता किरण ने की व संचालन दीक्षा ने किया। छात्राओं ने हनुमान वाटिका से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।

स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह व राज्य सह सचिव गौरव शर्मा ने बताया कि सरकार ने 2014 में एएनएम व जीएनएम की परिक्षाएं ली गई थीं। अब जब छात्राएं परिणाम का इंतजार कर रही थीं तब सरकार ने आदेश दिया कि पेपर को रद कर दिया गया है। परीक्षाएं दोबारा ली जाएंगी।
विज्ञापन


 नर्सिंग छात्राओं ने परीक्षाएं देने से इंकार कर दिया है। छात्राओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाए। परीक्षाओं को रद कर छात्राओं का मानसिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इसके विरोध में सैकड़ों एएनएम व जीएनएम छात्राओं ने प्रधानमंत्री को भेजे पोस्ट कार्ड में अपनी समस्या लिखकर पोस्ट की।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रों के माध्यम से कहा कि हमारी समस्या का जल्द से जल्द सुनवाई की जाए व समय खराब ना करते हुए परिणाम जल्द घोषित किए जाएं। किरण व दीक्षा ने कहा कि यदि 9 जुलाई तक सरकार ने छात्राओं की मांगों को नहीं माना, तो 10 जुलाई को करनाल में भविष्य बचाओ रैली में आंदोलन छेड़ा जाएगा व सीएम आफिस का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें