पूंडरी की एचएसवीपी कालोनी में पौधारोपण करते कार्तिक।
पूंडरी। वेद प्रचार मंडल जिला कैथल आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा व पर्यावरण संस्कृति संरक्षण मंच के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को एचएसवीपी कालोनी में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को पूंडरी निवासी कार्तिक पुत्र राहुल ने मंच व मंडल सदस्यों के साथ मिलकर पौधरोपण किया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर पांच पौधे लगाए गए। वेद प्रचार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि केक और मोमबत्ती से ज्यादा जरूरी ऑक्सीजन है। कोरोना काल में शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में कोई नुकसान नहीं हुआ। उसका कारण यहीं था कि ग्रामीण क्षेत्रों में पौधे ज्यादा थे। एक पौधा लगाना और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेना हर व्यक्ति का दायित्व है। इस अवसर पर नीम, पीपल, तुलसी और बरगद जैसे अधिक ऑक्सीजन देने वाले और औषधीय पौधे लगाए गए। इस मौके पर भजनोपदेशक जसविंद्र आर्य, मीडिया प्रभारी संजय कुमार, उपप्रधान आचार्य निरंजन, उपप्रधान सरदार वीरेंद्र सिंह, अमित बतान और तुषार आर्य मौजूद रहे।
पूंडरी की एचएसवीपी कालोनी में पौधारोपण करते कार्तिक।