मुख्य वक्ताओं को सम्मानित करते हुए स्टॉफ सदस्य। कॉलेज
कैथल। डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में मेरा युवा भारत, कैथल की ओर से विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों और युवा नागरिकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक शपथ के साथ हुआ, जिसमें युवाओं ने जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में यूथ आइकन वर्तिका और कजाकिस्तान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप 2023 के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स आइकन योगेश धांडा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दोनों अतिथियों ने अपने अनुभव साझा किया। योगेश धांडा ने युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास को जरूरी बताया।
डॉ. अभिषेक गोयल ने भी विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
जिला युवा अधिकारी मोहित नेहरा ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं की सोच, जिम्मेदारी और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि विकसित भारत युवा संवाद का उद्देश्य युवाओं और जनप्रतिनिधियों को साझा मंच उपलब्ध कराना और लोकतांत्रिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र, सुशासन, नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। जिला युवा संसद की विजेता अंजलि ने मंच संचालन किया। संवाद
मुख्य वक्ताओं को सम्मानित करते हुए स्टॉफ सदस्य। कॉलेज