फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विश्व मलेरिया दिवस पर मच्छर मुक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प

Sun, 26 Apr 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मलेरिया के ​खिलाफ लोगों को जागरूक करते कर्मचारी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। विश्व मलेरिया दिवस पर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन उप स्वास्थ्य केंद्र तृतीय के कार्यक्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य कर्मचारी श्रवण करोड़ा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें ग्रामीणों और िवद्यार्थियों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान श्रवण करोड़ा और अमित जुड़ ने लोगों को मच्छरों के जीवन चक्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि मलेरिया किस प्रकार फैलता है, इसके प्रमुख लक्षण क्या हैं और इससे बचाव के उपाय क्या हैं। उन्होंने बताया कि मलेरिया एक गंभीर संक्रामक रोग है, जो प्लाज्मोडियम नामक परजीवी के कारण होता है और मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि मच्छरों की उत्पत्ति को रोका जा सके और क्षेत्र को मलेरिया मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें