संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अग्रसेन भवन हनुमान वाटिका कैथल में मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से सत्संग का आयोजन किया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने सत्संग प्रवचन सीडी के माध्यम से सुने। जिसमें परमात्मा के यथार्थ ज्ञान से समाज में फैली सभी प्रकार की कुरीतियों को छोड़ने के लिए अवगत करवाया। सत्संग में आये सभी श्रद्धालुओं ने दहेज मुक्त शादी करने, नशा मुक्त समाज बनाने व अन्य सामाजिक बुराइयों से बचने का संकल्प लिया।
मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से चलाई मुहिम नया उजाला लाना है, धरती को स्वर्ग बनाना है से सभी लोग काफी प्रभावित हैं। ट्रस्ट अपने इसी उद्देश्य के साथ देश में फैली कुरीतियों को आध्यात्मिक सत्संग व प्रचार से साफ करने का प्रयास कर रहा है। मुनिंदर धर्मार्थ ट्रस्ट लगातार पुरे देश में सत्संग, दहेज मुक्त शादी, नशा मुक्त अभियान, धार्मिक भंडारे, रक्तदान शिविर, गरीब बच्चों को पुस्तक, कपड़े वितरित करना व अन्य महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। ट्रस्ट से जुडऩे वाले व्यक्तियों को भी समाज की भलाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसमें आज अन्य जिलों से आए श्रद्धालुओं का भी पूरा सहयोग रहा। इस अवसर पर अनुज, अमनदीप, रणधीर, शिशपाल, महेंद्र व मुल्कराज मौजूद रहे।