फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे के खिलाफ ली गई शपथ

Thu, 30 Oct 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीवन में पुलिस विभाग हरियाणा व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरकेएसडी पब्लिक स्कूल, कैथल के छात्र-छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित विद्यार्थियों को नशा छोड़ने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। एसएचओ सुनीता रानी और एएसआई शीशपाल ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज- तीनों को खोखला करता है। कोई भी व्यक्ति सहायता के लिए संपर्क कर सकता है। प्रधानाचार्य स्टेट अवार्डी सुदर्शन शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम तभी सार्थक होगा जब छात्र अपने आसपास के लोगों को नशा न करने के प्रति जागरूक करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें