फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेल मैदान को पार्क में बदला, अब अभ्यास के लिए जगह की तलाश में खिलाड़ी

विज्ञापन
ईशान
विज्ञापन
सीवन। सीवन में खेल स्टेडियम की सुविधा नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं और बच्चों को अभ्यास के लिए उचित मैदान उपलब्ध नहीं हो पा रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले यहां खेल गतिविधियों के लिए मैदान उपलब्ध था लेकिन उसे पार्क में बदल दिए जाने के बाद खिलाड़ियों के सामने अभ्यास की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

खेल किसी भी क्षेत्र के युवाओं को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक दिशा देने का माध्यम हैं। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी उचित प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलने पर जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती हैं लेकिन सीवन में स्टेडियम की कमी के कारण खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने में दिक्कत होती है। क्रिकेट सहित अन्य खेलों के खिलाड़ियों को जरूरत के अनुसार जगह नहीं मिल पाती। खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान के अभाव में अभ्यास प्रभावित होता है और खेल के प्रति रुचि रखने वाले बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। यदि कस्बे में पर्याप्त जगह के साथ खेल स्टेडियम विकसित किया जाए तो बच्चों और युवाओं को प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सकता है।
खेल मैदान मिले तो निखरेगी प्रतिभा : ईशान
12 वर्षीय खिलाड़ी ईशान ने कहा कि उसे खेलों में रुचि है और वह नियमित अभ्यास करना चाहता है लेकिन उचित मैदान नहीं होने से परेशानी होती है। बच्चों को खेलने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए सुरक्षित जगह मिलनी चाहिए। यदि सीवन में खेल स्टेडियम बन जाए तो बच्चों को अभ्यास करने का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे अधिक बच्चे खेलों की ओर प्रेरित होंगे।
विज्ञापन

अभ्यास के लिए मैदान जरूरी : लविश
खिलाड़ी लविश ने कहा कि खेल में आगे बढ़ने के लिए नियमित अभ्यास बहुत जरूरी है। मैदान की कमी के कारण खिलाड़ियों को अपनी सुविधानुसार अभ्यास करने में परेशानी होती है। स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को एक व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा। इससे खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।
स्टेडियम से युवाओं को मिलेगा प्रोत्साहन : लविश कंसल
खिलाड़ी लविश कंसल ने कहा कि सीवन में खेल स्टेडियम की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। खेल मैदान उपलब्ध होने से बच्चों और युवाओं को नियमित अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी। खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और आवश्यक स्थान मिलना चाहिए। प्रशासन को इस मांग पर ध्यान देकर स्टेडियम निर्माण की दिशा में कदम उठाने चाहिए।
खेल सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत : मनीष मेहता
सीवन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मनीष मेहता ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए उचित मैदान और अभ्यास की सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। सीवन में स्टेडियम नहीं होने से क्रिकेट सहित दूसरे खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को परेशानी होती है। पहले जिस मैदान पर खेल गतिविधियां होती थीं, उसके पार्क में बदलने के बाद खिलाड़ियों को वैकल्पिक स्थान की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन सीवन में खेल स्टेडियम की व्यवस्था करे।

ईशान

ईशान

ईशान

ईशान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें