फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जूडो में खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

Sun, 22 Oct 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सिरसा में हुई राज्य स्तरीय स्कूली जूडो प्रतियोगिता में कैथल के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर 15 पदक जीते। यह प्रतियोगिता 17 से 19 अक्तूबर तक हुई। इसमें 14,17 व 19 आयु वर्ग के लड़कों ने भाग लिया। जिसमें पांच स्वर्ण, दो रजत व आठ कांस्य पदक हासिल किए। 14 आयु वर्ग में कैथल की टीम चैंपियन बनी और 17 आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल में भी कैथल की टीम दूसरे स्थान पर रही।

कैथल की टीम के इंचार्ज के तौर पर रीना पीजीटी फिजिकल एजुकेशन आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग, संदीप कुमार डीपीई दीवाल, मनोज कुमार फिजिकल एजुकेशन असिस्टेंट राजकीय उच्च विद्यालय हजवाना, इंदिरा राजकीय मिडिल स्कूल नीमवाला रहे। इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार चौधरी, डीएसओ सुमन मालिक, रमेश चहल, मेहताब सिंह, नरमैल सिंह, विजेंद्र कुमार पीटीआई, विजय टांक, हरिओम, राजकमल, अनिल कुमार जूडो कोच जोगिंदर, जूडो कोच सपना, गुरमीत सिंह, विजय कुमार ने खिलाड़ियों को जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम ः 14 आयु वर्ग लड़कों में विहान 35 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, कुणाल 40 किलो भार में स्वर्ण, विनय 30 किलो भार में कांस्य, यश 45 किलो भार में रजत, कृष 50 किलो भार में रजत, गुरप्रीत 50 से अधिक किलो भार में कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन


17 आयु वर्ग लड़कों में विनीत ने 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, सक्षम +90 किलो भार में स्वर्ण, अरमान 40 किलो भार में कांस्य, जीवन 55 किलो भार में कांस्य, अभिषेक 81 किलो भार में कांस्य पदक हासिल किए। 19 आयु वर्ग लड़कों में सचिन 40 किलो भार में स्वर्ण, अभय 66 किलो भार में कांस्य, अमन 73 किलो भार में कांस्य, नितिन 90 किलो भार में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें