कैथल। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सेक्टर 20 के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25 सितंबर को शाम पांच बजे जिला के रोल बॉल खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। यह जानकारी जानकारी कोच प्रिंस मलिक व मुस्कान सैनी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में अंडर-09 व अंडर-17 खिलाड़ियों के साथ सीनियर खिलाड़ियों का ट्रॉयल भी लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह ट्रायल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए लड़कों व लड़कियों का चयन करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
यह भी जानकारी दी कि ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए खिलाडि़यों को अपने जन्म प्रमाणपत्र व आधारकार्ड की छाया प्रति लेकर आना होगा। बिना दस्तावेज के ट्रायल में हिस्सा न ले पाएंगे। संवाद