फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग व कबड्डी से खिलाड़ियों को स्वस्थ रहने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
छोटू राम इंडोर स्टेडियम कैथल में योग करते साधक। विज्ञ​​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सेवा संकल्प अभियान के तहत छोटू राम इंडोर स्टेडियम कैथल में योग व कबड्डी मैचों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में खिलाड़ियों व बच्चों ने सामूहिक रूप से योग किया। साथ ही कबड्डी मैचों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने, खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रजत मोर ने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और अपने जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे आयोजन खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर जोगिंदर जूडो कोच, बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह व अमरजीत, कोच प्रशांत, संदीप डीपी, मोहन डीपी और रीटा वुशु कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें