7 से 14 तक दुबई में आयोजित होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज, एजेंसी
गुहला चीका। एथलेटिक्स खेल नर्सरी चीका में अभ्यास करने वाली खिलाड़ी ऊषा निवासी सलेमपुर व जीवन जांगड़ा निवासी पीडल का पैरा यूथ एशियन गेम्स के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों के इस चयन से एकेडमी में अभ्यास करने वाले अन्य खिलाड़ियों में जोश भर दिया है। एथलेटिक्स कोच डॉ. सतनाम सिंह ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए खिलाड़ी काफी समय से कड़ी मेहनत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि ऊषा का डिस्कस थ्रो व शॉटपुट व जीवन का 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ पैरा यूथ एशियन गेम्स में चयन हुआ है। ये दोनों युवा खिलाड़ी 7 से 14 दिसंबर तक दुबई में आयोजित पैरा यूथ एशियन गेम्स में लोहा मनवाएंगे। चीका की खेल नर्सरी में लगभग 200 खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। इस नर्सरी से लगभग 470 खिलाड़ी अलग-अलग विभागों में नौकरियां प्राप्त कर भविष्य बना चुके हैं।