संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोहतक में चार जनवरी से चल रहे स्कूली राष्ट्रीय बेसबॉल शिविर में कैथल के खिलाड़ी अभ्यास मुकाबलों में दम दिखा रहे हैं।
खिलाड़ी मोहित ने बताया कि इस राष्ट्रीय शिविर में हरियाणा से अंडर-19 आयु वर्ग के विभिन्न जिलों के लडक़े व लड़कियांं भाग ले रही हैं। इस अभ्यास शिविर में कैथल के प्यौदा गांव का खिलाड़ी मोहित व पांच लड़कियां प्रगति, अंशु, नीतू, तनू व अनू भी राष्ट्रीय अभ्यास शिविर में भाग ले रहीं है। जो की सुबह व शाम तीन घंटे मैदान पर प्रशिक्षकों के साथ अभ्यास कर रहे हैं।
मोहित ने बताया कि इस अभ्यास शिविर के बाद चयनित खिलाड़ी 15 से 18 जनवरी को महाराष्ट्र के नादेड़ में आयोजित अंडर 19 स्कूली राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंंगे व अपना खेल प्रदर्शन दिखाएंगे।