फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बनना चाहते हैं अग्निवीर तो 27 तक करें आवेदन

Fri, 10 Jan 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारतीय वायु सेना अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश 1/2026 के लिए चयन परीक्षा के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से 27 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के लिए वेबपोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर पंजीकरण किया जा सकता है। यह जानकारी भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने दी है।

उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता का जन्म एक जनवरी 2005 से एक जुलाई 2008 के बीच होना आवश्यकता है। शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत विज्ञान विषय के तहत केंद्रीय/राज्य सरकार से अनुमोदित शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/बारहवीं /समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा केंद्रीय/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रोनिक्स/ऑटो मोबाइल/कंप्यूटर सांइस/इंस्टूमेंटेश टेक्नोलॉजी/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ और डिप्लोमा कोर्स (या इंटरमीडिएट/मेट्रिकुलेशन) में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यदि अंग्रेजी डिप्लोमा कोर्स में विषय नहीं है या गैर-व्यावसायिक विषय के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठयक्रम उत्तीर्ण, केंद्रीय/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिक विज्ञान और गणित में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ और वोकेशनल कोर्स में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक (या इंटरमीडिएट/मेट्रिकुलेशन में, अगर अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में एक विषय नहीं है)। उन्होंने बताया कि विज्ञान विषयों के अलावा केंद्रीय / राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम/विषयों में इंटरमीडिएट/बारहवीं/समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और व्यावसायिक पाठयक्रम में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक (या इंटरमीडिएट / मेट्रिकुलेशन में अगर अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में विषय नहीं है।

उन्होंने अन्य सारी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 550 रुपये तथा जीएसटी रहेगा। बताया कि अग्निवीर वायु प्रवेश 1/2026 के लिए चिकित्सा मानक, नियम और शर्तों की विस्तृत जानकारी वेबपोर्टल पर की जा सकती है।

आयुसीमा

अग्निवीरवायु के रूप में भारतीय वायुसेना में नामांकन के लिए न्यूनतम आयु सीमा नामांकन की तिथि के अनुसार साढ़े 17 वर्ष और नामांकन की तिथि के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष है. यदि कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पास कर लेता है, तो नामांकन की तिथि के अनुसार ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन


सिर्फ अविवाहित अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। उन्हें चार साल की निर्धारित अवधि के दौरान विवाह न करने का वचन देना होगा। अग्निवीर वायु जो इस अवधि के दौरान विवाह करते हैं, उन्हें सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। सिर्फ अविवाहित अग्निवीर वायु ही एयरमैन के रूप में नियमित कैडर में चयन के लिए पात्र होंगे। महिला उम्मीदवारों की यदि शादी हो जाती है तो उन्हें चार सालों में गर्भवती न होने का वचन देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें