जूनियर यूथ राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता के लिए छोटू राम स्टेडियम से 4 खिलाड़ी सोमवार सुबह 7 बजे रवाना हुए। यह जानकारी जिला सचिव दीपक कुमार लोट ने दी। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता पंचकूला के ओलंपिक भवन सेक्टर-3 में होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में सरकारी वुशु सेंटर कैथल से जीवन विजेेता (चैंक्वान, दौशू, गुंशु) इवेंट में, स्नेहा (ताइचीकुआन) इवेंट में, राजपति व वंशिका सांशु इवेंट में भाग ले रही हैं। वुशुु कोच रीता रानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कैथल से नेशनल जज अलीशा अरोड़ा व रजनी राणा रेफरी की भूमिका निभाएंगे। जिला वुशु संघ के प्रधान प्रयाग राज गोयल ने प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों व रेफरी को शुभकामनाएं दी।