फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रवाना

विज्ञापन
10-कैथल। करनाल में होने वाली राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए कैथल के प्रतिभागी खिलाडिय - फोटो : मृतका सुप्रिया का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कैथल। करनाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कैथल के खिलाड़ी अपना दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता 10 और 11 जनवरी को करनाल में होगी। इसी कड़ी में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी रविवार को बस अड्डा परिसर से कैथल पीएमश्री विद्यालयों के प्रतिभागी करनाल के लिए रवाना हो गए। खिलाड़ियों की बस को जिला सहायक परियोजना संयोजक बलजीत खटकड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इसमें 44 लड़के और लड़कियां भाग ले रही हैं। हाल ही में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले सभी खिलाड़ी इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। जिला सहायक परियोजना संयोजक बलजीत खटकड़ ने बताया कि करनाल में 10 और 11 फरवरी को दो दिवसीय राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
इस प्रतियोगिता में कैथल जिले के 14 पीएमश्री विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 तक के 44 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 22 लड़के और 22 लड़कियां शामिल हैं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो जैसी प्रतिस्पर्धाएं होंगी। इन खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक पवित्रा डीपीआई, पीटीआई पप्पू और भूपिंद्र पीजीटी फिजिकल एजुकेशन भी रवाना हुए।
विज्ञापन

रवाना होने से पहले जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया, डीपीसी और सहायक परियोजना अधिकारी बलजीत खटकड़ ने सभी खिलाडिय़ों को विजयी होकर लौटने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेलें और अपने जिले का नाम रोशन करें। सभी प्रशिक्षकों ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें