फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वार्ड नंबर- 16 में बंदरों का आतंक, लोग परेशान

विज्ञापन
वार्ड 16 में हमले की फिराक में दीवार पर बैठा बंदर।
विज्ञापन
कैथल। शहर के वार्ड नंबर 16 में इन दिनों बंदरों का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। हालात ऐसे हैं कि मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकलने से भी डरने लगे हैं। बंदर आए दिन राहगीरों और स्थानीय निवासियों पर हमला कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों के झुंड सुबह से लेकर शाम तक गलियों और घरों की छतों पर डेरा जमाए रखते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति घर से बाहर निकलता है या बच्चों को स्कूल भेजा जाता है, बंदर अचानक हमला कर देते हैं। कई लोगों को चोटें भी आई हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


यह बोले लोग
मोहल्ला निवासी राजेश कुमार ने बताया कि बंदरों के कारण बच्चों और बुजुर्गों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कई बार नगर परिषद और संबंधित विभाग को शिकायत दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

- वहीं, वार्ड निवासी गुंजन देवी ने बताया कि बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान भी उठा ले जाते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं, यहां बगल में ही अस्पताल है, ऐसे में इनके कारण मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई लोगों को बंदरों ने काट भी लिया है। पार्किंग में खड़े वाहनों को भी ये बंदर नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन



- स्थानीय दुकानदारों का भी कहना है कि बंदरों के कारण उनके कामकाज पर असर पड़ रहा है। दुकानदार कन्हैया ने बताया कि दुकान के बाहर रखे सामान को बंदर खराब कर देते हैं। कई बार तो चिप्स व नमकीन की पूरी लड़ी तक उठा ले जाते हैं। इससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बंदरों के डर से ग्राहकों की संख्या भी अब कम हो रही है।

- सतीश ने बताया कि संबंधित विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई टीम बंदरों को पकड़ने नहीं आई है, इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।



लोगों को नहीं आने दी जाएगी परेशानी : शेमशेर
वार्ड पार्षद शमशेर सिंह फौजी ने कहा कि तीन से चार महीने पहले बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर भी लगाया गया था। अब फिर से इस समस्या से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द से जल्द लोगों को बंदरों की समस्या से छुटकारा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

वार्ड 16 में हमले की फिराक में दीवार पर बैठा बंदर।

वार्ड 16 में हमले की फिराक में दीवार पर बैठा बंदर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें