55... योग प्रतियोगिता में ट्रायल देते विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी योगासन प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। आगामी प्रतियोगिता में लड़कों की स्पर्धा वीईएलएस इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस चेन्नई और लड़कियों की स्पर्धा एसवीवाईएएसए बेंगलुरु में 24 से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।ट्रायल में निर्णायक की भूमिका आयुष विभाग से संजू आर्या और आरकेएसडी कॉलेज के सहायक प्रबंधक श्रवण कुमार ने निभाई। कुलपति प्रो. राजवीर सिंह एवं कुलसचिव प्रो. संजय गोयल के मार्गदर्शन में ट्रायल लिए गए।