फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली कलश यात्रा

Wed, 01 Oct 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
60...कलश यात्रा के दौरान मौजूद श्रद्धालु।
विज्ञापन
संवद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर 19 पार्ट 2 हुडा की ओर से मंदिर परिसर में श्री खाटू श्याम की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व मंगलवार को कलश यात्रा निकली गई जिसमें महिलाओं ने कलश उठा कर सेक्टर की परिक्रमा की।
विज्ञापन


मंदिर सभा के प्रधान कृष्ण सिंघल ने बताया कि मंदिर में श्री श्याम बाबा (खाटू वाले) की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन किया गया है। एक अक्टूबर को अन्नधिवास और पुुष्पधीवास किया जाएगा। दो अक्टूबर को फलाधिवास, नगर परिक्रमा और शयनधिवास किया जाएगा और तीन अक्टूबर मंदिर परिसर में हवन, भंडारे और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान कृष्ण सिंघल, राहुल गर्ग, वीरेंद्र मोहन, प्रयाग राज बालू, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें