कैथल आयुष विभाग की ओर से जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के 18 आयुष और वेलनेस सेंटर 39 योग व्यायामशालाओं समेत अन्य आयुष संस्थाओं में पौधारोपण किया गया।
आयुष विभाग के माध्यम आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खनोदा में डॉ. रमेश कुमार दीपक शर्मा फार्मासिस्ट, योग सहायक सुखदेव, संदीप सिंह फार्मासिस्ट, प्रदीप शर्मा, डॉ. विक्रमजीत, विनोद, संदीप राज राणा योग सहायक भी आयुष संस्थाओं और योग व्यायामशालाओं में पौधारोपण का अभियान चलाया गया और पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई।
डॉ. प्रतिभा भाटिया ने बताया कि आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग के कारण भीषण गर्मी और वायु प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके कारण अनेकों प्रकार की बीमारियां जन्म ले रही है और हमारी रोगों से लडऩे की शक्ति कम होती जा रही है। इन सबसे बचने के लिए पौधा-रोपण अत्यंत जरूरी है। संवाद