फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव शेरगढ़ के सरकारी स्कूल प्रांगण में पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शुक्रवार को हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के मार्गदर्शन में गांव शेरगढ के सरकारी स्कूल प्रांगण में वन विभाग के सहयोग से जिला कैथल में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र की ओर से निर्धारित विश्व पर्यावरण दिवस की थीम एक पृथ्वी- एक संकल्प- सकारात्मक जलवायु कार्यवाही रखी गई है। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सचिव संजना व पूजा ने पौधरोपण किया। रेंज ऑफिसर कुलदीप काजल ने पेड़ लगाने व पेड़ बचाने की अपील की और पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाने चाहिए, ताकि आने वाली नई पीढ़ी स्वस्थ वातावरण में सांस ले सके। इस कार्यक्रम में गांव के किताब सिंह, सुनील कुमार,जयपाल सिंह, मलकित सिंह, मनोज,विनोद, जस्सी, प्यारे लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें