रक्तदाता को प्रशंसा पत्र देते शिविर इंचार्ज व अन्य। स्वयं
- फोटो : अमर उजाला
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला व पीएमओ डाॅ. दिनेश कंसल ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया। शिविर के इंचार्ज एवं टैक्नीक्ल ऑफिसर गुलाब ग्योंग ने बताया कि ब्लड की किल्लत न हो इसको देखते हुए विभाग की ओर से लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कुल 42 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया। इस मौके पर डाॅ. दिनेश कंसल, सर्जन डाॅ. आरडी चावला, चीफ टैक्नीक्ल ऑफिसर रमेच चंद, नर्सिंग ऑफिसर तान्या, पारुल, ब्लड बैंक कर्मचारी नरेश मलिक मौजूद रहे।
रक्तदाता को प्रशंसा पत्र देते शिविर इंचार्ज व अन्य। स्वयं- फोटो : अमर उजाला