फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हिम्मतपुरा विद्यालय में किया पौधरोपण

Sat, 05 Jul 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीवन। हिम्मतपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी अभिषेक मेहता ने विशेष रूप से भाग लिया और विद्यालय स्टाफ व बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। संवाद

एक पेड़ मां के नाम... के तहत लगाए पौधे

राजौंद। ब्रह्माकुमारी की शाखा सुख शांति भवन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाए गए। ब्रह्माकुमारी बहनें जगह-जगह पहुंचकर भाई बहनों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागृत कर रही हैं। कोटड़ा में बहनों ने माताओं बहनों को जागरुक किया और कहा कि पेड़-पौधे धरती का तथा सद्गुण मानवता का शृंगार है। अंत में सभी को बुराइयों को दूर करने व सद्गुणों को ग्रहण करने का संकल्प स्मरण दिलवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के बारे में किया जागरूक

ढांड। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय, कौल में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. ओपी चौधरी ने भारत सरकार की मुहिम “एक पेड़ मां के नाम” के तहत परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को वन महोत्सव के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें