फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीए में पीयूष गर्ग को मिला 48वां रैंक

Sat, 13 Jul 2024 07:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पीयूष गर्ग ने सीए की फाइनल परीक्षा में 48वां रैंक प्राप्त किया। पीयू ने मात्र 23 वर्ष की आयु में सीए की डिग्री प्राप्त की। इस सफलता पर शुक्रवार को पीयूष को नारायण सेवा संस्थान ने सम्मानित किया गया।

बेटे की इस उपलब्धि पर पिता सतीश गर्ग और माता ऊषा गर्ग ने कहा कि बेटे को ये उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गौरवशाली है। इस अवसर पर नारायण सेवा संस्थान शाखा के सदस्यों ने सेवा प्रचारक गगन चावला के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में निर्माणाधीन दया गुप्ता मानव मंदिर पर आयोजित एक कार्यक्रम में पीयूष और उनके परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन


इस सफलता के लिए पीयूष को संस्थान की ओर से पगड़ी, दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया और बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पीयूष गर्ग के चाचा डॉ. विवेक गर्ग और चाची डॉ. नीतू गर्ग ने बधाई देते हुए कहा कि सभी बच्चों को इससे कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। क्योंकि कड़ी मेहनत ही बच्चों को शिखर तक लेकर जाती है। दया गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए पीयूष को भेंट दी।

गर्ग ने कहा कि उसने अपनी 12 वीं कक्षा तक की पढ़ाई आईजी पब्लिक स्कूल में की और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई के साथ साथ सीए के पेपर देना शुरू किए। पिता सतीश गर्ग ने बताया कि इस साल लगभग 1 लाख 18 हजार बच्चों ने ये परीक्षा दी जिसमें 20 हजार बच्चों ने इसे उत्तीर्ण किया। पीयूष ने ऑल इंडिया में 48 वां रैंक लेकर सारे परिवार का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि ये सफलता हासिल करने के लिए प्रतिदिन वो 16 से 18 घंटे की पढ़ाई करते थे। मोबाइल, टीवी जैसे उपकरणों से दूरी भी बनाए रखी। पीयूष ने अपने अध्यापकों को धन्यवाद कर सफलता का श्रेय माता पिता को दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उपस्थित सदस्य दुर्गा प्रसाद, राजेश गुप्ता, डॉ नरेश गर्ग, डॉ. मनोज गर्ग, डॉ. मनोज बंसल, ईश्वर दास गोयल, जितेंद्र बंसल, कमल गर्ग, विजय सिंगला, जय प्रकाश गर्ग, प्रवीण जिंदल, विजेंद्र ढांडा, सोमनाथ ने पीयूष और उसके परिवार को बधाई दी और गगन चावला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें