फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नई अनाज मंडी में भूसे के ढेर, उठान नहीं

Sun, 08 Oct 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धान के सीजन में एक तरफ जहां मंडियों में आवक में तेजी के चलते जाम की स्थिति बनी है। वहीं, नई अनाज मंडी में जगह-जगह लगे भूसे के ढेर लगे हैं। इस भूसे का उठान भी नहीं हो रहा है। इस कारण आढ़ती व किसान परेशान हो चुके हैं।

अब इस भूसे को किसान व आढ़ती मंडी में बने कच्चे रास्तों पर उतारने के लिए मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक भूसा उठाने को लेकर टेंडर नहीं लगा है। इसी वजह से भूसा अभी तक हटाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन


आढ़ती वीरभान जैन ने बताया कि भूसा का उठान न होने के चलते मंडी में डाली गई धान में पानी आने का भी अंदेशा है। चारों तरफ जाम की स्थिति बनी है। रास्ते में धान गिरा है तो गीली मिट्टी में भूसा रहने के कारण काफी अधिक परेशानी है। आढ़ती मनोज ने बताया कि भूसा का उठान न होने की मंडियों में समस्या बनी है। पिछले तीन से यह समस्या लगातार बढ़ी है। आढ़ती ओम प्रकाश भूसा के कारण लोग परेशान हो चुके हैं। इस समस्या का कोई समाधान होना चाहिए। प्रशासन से मांग है भूसा को उठवा यहां पर साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। आढ़ती शीशपाल ने कहा कि इस समस्या का समाधान न होने से काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नई अनाज मंडी में जगह-जगह भूसे के ढेर लगने की समस्या उनके संज्ञान में है। किसान और आढ़तियों की दिक्कतें भी हो रही हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाए। -मार्केट कमेटी सचिव बसाऊ राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें