फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला चीका में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

Tue, 11 Aug 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिन और बढ़ने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। सोमवार को हड़ताल पांचवें दिन में प्रवेश कर गई। सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से शहर के विभिन्न हिस्सों में कचरे के ढेर दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन

कचरा उठाने वाली एजेंसी की ओर से भी समय पर कचरा उठाए जाने के कारण लोगों की परेशानी थोड़ी कम तो हुई है। नगर पालिका के 42 सफाई कर्मचारी पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं।
हरियाणा अग्निशमन विभाग यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह, नपा कर्मचारी संघ हरियाणा स्टेट कमेटी सदस्य जयप्रकाश टीक, नपा यूनियन ब्लाक प्रधान पिरथी राम व उप प्रधान अनिल कुमार कहना है कि सरकार की ओर से उनकी 17 सूत्री मांगों को लेकर पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक मांगों से संबंधित पत्र जारी नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार की ओर से मांगों को पूर करने का पत्र जारी नहीं किया जाता तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन

निर्धारित समय पर कचरा नहीं उठने के कारण कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। इससे लोगों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर फायर यूनियन के ब्लॉक प्रधान अमर सिंह, नपा यूनियन की ब्लॉक वरिष्ठ उप प्रधान चिंतो देवी, उप प्रधान तलविंदर सिंह, मलकीत सिंह, गुरदीप, विक्रम, मनोज, शमशेर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें