फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राइस मिलों में भौतिक सत्यापन अब तक नहीं

Tue, 11 Nov 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के 175 राइस मिलों में भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। कैथल में इस कार्य को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विशेष ढिलाई देखने को मिल रही है। पिछले एक हफ्ते से पीवी (भौतिक सत्यापन) की बात केवल कागज़ों तक ही सीमित है।

इसके पीछे प्रशासन की ओर से “दूसरे जिलों से टीम न आने” को वजह बताया जा रहा है। हालांकि, किसानों का आरोप है कि जानबूझकर मिलरों को धान का स्टॉक पूरा करने का समय दिया जा रहा है। किसान नेता विक्रम कसाना ने कहा कि धान की खरीद और मिलों को आवंटन में बड़े स्तर पर धांधली हुई है। यूपी और बिहार से सस्ता धान व चावल मंगवाकर सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में गुहला-चीका के एसडीएम परामेश ने बताया कि दूसरे जिलों से सत्यापन टीम न आ पाने के कारण फिलहाल प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। ढांड की एक मिल में शुरू हुआ सत्यापन ज़िले में बाहर से धान की आमद की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हुआ है। एसडीएम अजय सिंह ने सोमवार को औचक निरीक्षण कर कौल, रसीना और राजौंद क्षेत्रों में लगाए गए नाकों का दौरा किया और निर्देश दिए कि बाहरी धान सीमा में प्रवेश न करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें