संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शारीरिक शिक्षक संघ कैथल की जिला स्तरीय बैठक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान रमेश चहल ने की। बैठक का उद्देश्य खेलों में आ रही समस्या, एसीपी मामले, प्रतिपूर्ति अवकाश, पीटीआई को 4600 ग्रेड पे संबंधित मामले और एईओ के पद संबंधित मामलों पर चर्चा हुई।
बैठक में करीब सैंकड़ों की संख्या में पीटीआई व डीपीई और जिला कार्यकारिणी ने भाग लिया। स्टेट कार्यकारिणी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजेंद्र नैन ने बताया कि एईओ की पोस्ट सीनियर डीपीई की होती है। एईओ स्पोर्ट्स का मामला राजेंद्र नैन ने कोर्ट से जीता था। उन्होंने बताया हरियाणा कैबिनेट ने इस पर पॉलिसी बनाकर सीनियर डीपीई को एईओ पद पर 2015 में नियुक्त किया था। डीएसई के द्वारा पहले भी डीपीई की काउंसलिंग के द्वारा एईओ लगाए गए थे। आज तक डीपीई ही लगते आए है।
आज जिला कार्यकारिणी और सभी पीटीआई व डीपीई इन मुद्दों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार चौधरी कैथल और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कैथल से भी मिले। रविंद्र कुमार चौधरी ने भी आश्वासन दिया कि नियमों के अनुसार ही हमने सीनियर डीपीई को एईओ लगाया हुआ है। सभी मांगों को भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर कुलदीप कुमार पीटीआई स्टेट अवॉर्डी, मेहताब सिंह, फूल कुमार, जगदीश कोबरा, बलजीत कुमार डीपीई, मोहन लाल डीपीई, पवन पांचाल व नरमैल सिंह मौजूद रहे।