फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूटपाट, रंगदारी भी मांगी

Tue, 10 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत में पेट्रोल पंप सेल्समैन से लूटपाट कर उसे जान से मारने की कोशिश की गई। बदमाश ने सेल्समैन का गला दबाकर उसकी जेब से 2940 रुपये निकाल लिए। साथ ही 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगते हुए उसे धमकी देकर वह भाग निकला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कलायत थाने में दी गई शिकायत में कलायत निवासी नरेश राणा ने बताया कि वह मटौर रोड पर स्थित कपिल मुनि पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर कार्य करता है। हर रोज की तरह वह रात करीब 10 बजे पंप बंद करके सो गया। रात को पौने 11 बजे एक व्यक्ति आया। वहां पहुंचकर उसको अपशब्द बोलने लगा। नरेश का आरोप है कि आरोपी दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


नरेश ने बताया कि आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। उसने देखा कि गांव मटौर निवासी संत राज दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहा है। यह देख उसने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही संतराज उससे पैसे मांगने लगा।
विज्ञापन


जब उसने पैसे देने से मना किया तो उसने उसकी गर्दन पकड़ कर बेड पर गिरा दिया और गर्दन दबा कर उसे जान से मारने की कोशिश करने लगा। गर्दन दबाने से उसकी सांस रुक गई तो उसने उसे मरा समझकर छोड़ दिया। उसकी जेब में रखे 2940 रुपये निकाल लिए। कुछ देर उसे होश आया तो संत राज ने सरिया उठाया और बोला कि फिर से आऊंगा, 50 हजार रुपए तैयार रखना। नहीं तो इसका अंजाम बुरा होगा। धमकी देते हुए आरोपी मौके से भाग गया।

कलायत थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें