फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेट्रोलपंप संचालक और सर्राफ सीसीटीवी कैमरे लगाएं ः एसपी

Wed, 29 Nov 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक उपासना ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों व ज्वेलर्स एसोसिएशन से सुरक्षा संबंधी बैठक की। इसें एसपी ने दोनों एसोसिएशन की समस्याओं को विस्तार से जाना। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए पेट्रोलपंप संचालक और सर्राफा कारोबारियों से कहा।

इस मौके पर कारोबारियों की समस्याओं को जाना और इसके बाद उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और बाकी की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। एसपी उपासना ने सुझाव देते हुए कहा कि सभी पेट्रोल पंप संचालक व सर्राफ पर उच्च क्वालिटी के कैमरे लगाएं। कैमरे की स्टोरेज डिवाइस को किसी सुरक्षित स्थान पर लगा कर रखें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने पास नजदीकी थाना/पुलिस चौकी के नंबर जरूर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर संपर्क किया जा सके। नकदी का स्थानांतरण करते समय अपने साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी रखें व आवश्यकता पडऩे पर पुलिस की भी सहायता अवश्य लें। इसके अलावा किसी की आपातकालीन स्थिति में बेझिझक पुलिस से संपर्क करें।
बैठक में अपराधों की रोकथाम पर किया विचार
कैथल। एसपी उपासना ने पुलिस-पब्लिक समन्वय कमेटी से बैठक कर अपराधों की रोकथाम पर विचार किया। इस कमेटी में गांवों व कस्बों से लोगों को जोड़ा गया है। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में एसपी ने कहा कि पुलिस व आमजन के बीच सहयोग बढ़ाकर अपराध मुक्त समाज की स्थापना करनी है।
विज्ञापन


एसपी उपासना ने इससे पूर्व संपन्न हुई बैठक में उठाए गए मुद्दों के बारे में कार्यों की प्रगति रिपोर्ट हासिल की। इस पर बैठक में मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों ने संतोष व्यक्त किया। बैठक में मौजूद व्यक्तियों ने अपने क्षेत्र में नशा, सट्टेबाजी, अवैध रूप से शराब पिलाने व अन्य समस्याओं से एसपी को अवगत कराया। एसपी ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें