कैथल। थाना शहर पुलिस ने एक पालतू कुत्ते से कटवाने के आरोप में एक दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जोशियां मोहल्ला निवासी नरेश कुमार ने शिकायत में बताया कि गली में निकलते ही उनके करीब 12 वर्षीय बच्चे को एक पालतू कुत्ते ने काट लिया। बच्चे ने शोर मचाया तो परिवार के सदस्य भागे और उसे कुत्ते से बचाया।
नरेश कुमार ने शिकायत में बताया कि 5 जून को संजीव शर्मा और उनकी पत्नी संतोष ने जानबूझकर पालतू कुत्ते को बच्चे पर छोड़ दिया था जिससे उसे गंभीर रूप से काट लिया गया। संवाद