फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: जन शिक्षा अधिकार मंच का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शिक्षक तालमेल कमेटी व जन शिक्षा अधिकार मंच ने मंत्री संदीप सिंह को बचाने व अध्यापकों की समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही पिहोवा चौक पर सरकार का पुतला फूंका। इससे पूर्व मंच के सदस्यों ने जवाहर पार्क में बैठक की। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के महासचिव प्रभु सिंह, उप महासचिव कृष्ण कुमार, हसला के जिला प्रधान जितेंद्र, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान रमेश चहल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अध्यापकों के 50 हजार से अधिक खाली पदों पर भर्ती न करके चिराग योजना के माध्यम से बच्चों को सरकारी स्कूलों से भगाया जा रहा है ताकि कम छात्र संख्या के नाम पर सैकड़ों स्कूलों को आसानी से बंद किया जा सके। राज्य में लड़कियों के आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया। मर्जर के नाम पर 4813 स्कूलों को बंद कर दिया गया। गांव के सरकारी विद्यालय में साइंस स्ट्रीम को बंद किया जा रहा है। ऐसे में अध्यापकों के साथ-साथ किसान-मजदूर, छात्र, नौजवान, महिला, एससी/बीसी के संगठन, सामाजिक संगठन भी लड़ाई में साथ आ गए। महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ रही सोनिया दुहन ने भी जन शिक्षा अधिकार मंच की सभा को संबोधित किया। इसकी अध्यक्षता जिला संयोजक सतबीर गोयत ने की व मंच संचालन सीटू के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शास्त्री ने किया। इस अवसर पर ईश्वर ढांडा, विजेंद्र मोर, बूटा सिंह, दल सिंह, विजेंद्र पीटीआई, राकेश धनखड़, दिनेश तंवर, मनीष तंवर, नरेंद्र कुमार, सुरेश द्रविड़, संदीप गिल, ईश्वर बाबा लदाना, रामपाल शर्मा, पंजाबी अध्यापक गोपाल, मंगतराम, सर्व कर्मचारी संघ के ओमपाल भाल, बलजीत सिंह सच्चा खेड़ा, मियां सिंह व भीम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें