फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन

Sun, 02 Feb 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय कैथल की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया।

प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि आईबी पीजी कॉलेज, पानीपत की ओर से वसंत फेस्टिव थीम पर राष्ट्र स्तरीय काइट मेकिंग एंड डेकोरेशन, अंब्रेला डेकोरेशन, गिफ्ट रैपिंग और फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इसमें आईजी कॉलेज की छात्रा रवीना ने काइट मेकिंग व डेकोरेशन में प्रथम स्थान, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रितु ने फ्लावर अरेंजमेंट में प्रथम स्थान ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल ने अंब्रेला डेकोरेशन में दूसरा स्थान, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा वंदना ने गिफ्ट रैपिंग में दूसरा स्थान व ट्राफी और प्रमाणपत्र प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें