फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भीषण गर्मी से जन जीवन प्रभावित, 26 से लगेगा नौतपा

Thu, 16 May 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भीषण गर्मी के चलते जन जीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह 10 बजते ही तेज धूप के प्रकोप से लोगों का हाल-बेहाल हो जाता है। आगामी 26 जून से नौतपा लगने जा रहा है।

गौरतलब है कि ये नौ दिन साल के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं। नौतपा में सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं और धरती के समीप आ जाते हैं। इस वजह से सूर्य का तेज बढ़ जाता है। सूर्य और धरती के बीच की दूरी कम हो जाती है, जिस कारण लोगों को नौ दिन अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


वैसे इस समय दोपहर को सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। दूसरी ओर गर्मी से बचाव के लिए ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ रही है। लू चलने से भी लोगों की दिक्कत बढ़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 15 दिनों तक अधिक गर्मी पडऩे और तापमान बढ़ने की संभावना है। 26 मई से नौतपा शरू होगा। इस दौरान और अधिक गर्मी बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आगामी दिनों में पारा और चढ़ेगा।

गर्मी के मौसम बढ़ रहे मरीजों की संख्या ः अधिक गर्मी होने के बाद सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। क्योंकि सुबह के समय तो मौसम ठीक रहता है, परंतु दोपहर के समय पारा बढऩे की स्थिति में उल्टी लगने और दस्त होने की बीमारी होती है।

डाक्टरों के अनुसार इस मौसम में गर्मी से बचाव के लिए जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलना चाहिए। अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन


सब्जी मंडी में बढ़ी हरी सब्जियों की मांग

मौसम का देखते हुए सब्जी मंडी में हरी सब्जियों की मांग बढ़ गई है। इस समय घीया, तोरी, टींठा, पेठा, भिडीं, चप्पल कद्दू को लोग अधिक पंसद कर रहे हैं। यह सारी सब्जियां 20 रुपये से 40 रुपये प्रति किलो तक मंडी में उपलब्ध हो जाती है। सब्जी खरीदने आए राजबीर, पवन, राजू, सुमन, दीपक ने बताया कि इस समय हरी सब्जियों का मौसम हैं। गर्मी से बचाव के लिए भी हरी सब्जियां खानी बहुत ही आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें