संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डीसी प्रशांत पंवार ने बुधवार को खंड गुहला के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सींह के सरपंच अमनदीप को निजी सुनवाई का अवसर प्रदान किया है। डीसी ने बताया कि सरपंच अमनदीप के विरुद्ध केस दर्ज होने के बाद पंचायत विभाग ने अनुशासनिक कार्यवाही के लिए तीन मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें सरपंच को आगामी सात जून को दोपहर तीन बजे कार्यालय में पेश होने का आदेश दिया है।
डीसी ने बताया कि कारणा बताओं का इस नोटिस का जवाब सात दिन के अंदर दिया जाना था, लेकिन यह पत्र सरपंच ने नहीं लिया। इसके बाद यह टिप्पणी के साथ कार्यालय में वापस आ गया था। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी गुहला के कार्यालय से भिजवाई गई अतिरिक्त प्रति बारे भी चौकीदार ने रिपोर्ट की कि वह सींह गया था, लेकिन मौके पर सरपंच नहीं मिला, तो उनके परिवार वालों ने पत्र लेने से मना कर दिया। आगामी कार्रवाई करते हुए डीसी प्रशांत पंवार ने पत्र के माध्यम से सींह गांव के सरपंच अमनदीप को निजी सुनवाई का मौका दिया है।
गुहला के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को यह निर्देश जारी किए हैं कि इस नोटिस को संबंधित के घर के आगे चस्पा किया जाए, ताकि आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा सके।