फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता से सुलझेंगे लोगों के मामले : ज्योति

Tue, 16 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा सरकार द्वारा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से सीएम विंडो पर नामित सदस्यों की नियुक्ति के बाद सोमवार को सभी सदस्य भाजपा जिला कार्यालय, कपिल कमल पहुंचे। यहां उन्होंने जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी का आभार व्यक्त किया।

ज्योति सैनी ने कहा कि नामित सदस्य आमजन की समस्याओं को सुलझाने के लिए नियुक्त किए गए हैं। अब जिले के लोगों के अटके हुए मामले तेजी और पारदर्शिता के साथ हल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का कार्य करेंगे। सभी उपस्थित नामित सदस्यों ने कहा कि यह नियुक्तियां जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बड़ा कदम हैं और वे सरकार की मंशा के अनुरूप पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर, जिला महामंत्री सुरेश संधू और मुनीष शर्मा भी मौजूद रहे।

इन्हें किया शामिल

 n
पूंडरी : ममता सैनी, राजिंदर सिंह, ऋषि कुमार, राजिंदर शर्मा

 n
कैथल : अरुण वर्मा, यशपाल प्रजापति, संजय गुज्जर, नरेश कुमार, शिव पराशर

 n
गुहला : शेली मुंजाल, प्रदीप वर्मा, महिंदर सिंह चीमा, बलविंदर जांगड़ा, रमेश कुमार सैनी

 n
कलायत : मेनपाल राणा, मदन मटौर, कपिल दीक्षित, कृष्ण बालू, बबीता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें